मनासा। गांव बरखेड़ी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र छात्रों का विधाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में अल्प समय के लिए आये शैलेंद्र जोशी जो उच्च प्रभार लेकर गए उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि विक्रम सिंह (सरपंच सा), शैलेंद्र जोशी(शिक्षक), यशवंत सिंह चंद्रावत (संस्था प्रधान बरखेड़ा), लालाराम रावत (अध्यक्ष एस एम सी), रणजीत सिंह(उपाध्यक्ष), विद्यालय के प्रति समर्पित पप्पू सिंह सहित अभिभावकों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
अतिथियों का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत विद्यालय के कर्मठ, प्रतिभाशाली,और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित दोनो प्रतिभावान शिक्षक राजेश धनोतिया एवम कमलेश राव ने किया और कहा कि आज विद्यालय में शैलेंद्र जोशी सर सहित सभी अतिथियों की उपिस्थिति से हम बहुत ही खुशी महसूस कर रहे हैं।
अपने सम्बोधन में शैलेन्द्र जोशी ने बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी और बच्चों को उपहार भी दिये। विद्यालय परिवार द्वारा जो सम्मान दिया गया इस हेतु दोनों साथियों धनोतिया और राव सर का आभार प्रकट किया और कहा कि ये अविस्मरणीय पल हमेशा याद रहेंगे।
यशवंतसिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर A+पास होने वाले 5वीं के सभी बच्चों को 500/,500/-रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।सभी अतिथियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कक्षा 5वीं के बच्चों ने भी अपने उदगार प्रकट किए और भावुक हो गए। सहभोज के साथ आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शानदार संचालन कमलेश सर ने किया।अंत मे आभार राजेश ने व्यक्त किया।