उज्जैन। ओटीटी की फेमस वेब सीरीज आश्रम का जल्द ही दूसरा सीजन आने वाला है। इससे पहले आश्रम 3 का टीजर रिलीज होने के दूसरे दिन अभिनेता दर्शन कुमार ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। तड़के भस्म आरती में शामिल हुए दर्शन कुमार ने नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आरती की। मेरी कॉम, कश्मीर फाइल्स, एनएच-10 जैसी फिल्मों और देवो के देव महादेव सहित कई औटीटी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता दर्शन कुमार ने शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल होकर आश्रम 3 की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना करने पहुंचे थे। पूजन अर्पित पुजारी ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान दर्शन को दुपट्टा उड़ाकर प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर दर्शन कुमार ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन का अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकता। भस्म की आरती जादुई थी, बाबा महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुआ। उनका आशीर्वाद है कि आश्रम 3 के टीजर के रिलीज के बाद अगले ही दिन मुझे उन्होंने मुझे बुला लिया।