BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 12:14 pm
KHABAR : विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर आईटीआई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा कार्यक्रम जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आईटीआई प्रशिक्षण महाविद्यालय में किया गया।

शिविर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आश्वासन दिया गया है। इन सिद्धांतों का मकसद लोगों को सामाजिक,आर्थिक न्याय देना और भारत को एक कल्याणकारी राज्य बनाना है। उन्‍होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के प्रावधान के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि एक अच्छे नागरिक की परिभाषा हम मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राप्त कर सकते हैं। हमें माता-पिता का आदर करना चाहिए एवं उनका हर परिस्थितियों में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार नीलेंद्र कुमार तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, प्राचार्य रोहित एवं व्याख्यातागण, छात्र/छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE