BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 12:20 pm
KHABAR : उज्जैन में 2028 सिंहस्थ की तैयारी, शिप्रा नदी में नालों का पानी देख भड़के संत, उग्र आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रयागराज कुंभ के बाद अब 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होगा। मात्र ढाई वर्ष शेष रहने के कारण तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन उज्जैन के संतों की सबसे बड़ी चिंता शिप्रा नदी में गिरने वाले नाले हैं। शुक्रवार सुबह एक दर्जन से अधिक साधु-संतों ने नदी में गिर रहे नालों का निरीक्षण किया और इस पर नाराजगी जाहिर की।


नालों से प्रदूषित हो रही शिप्रा
निरीक्षण के दौरान संतों ने देखा कि कई स्थानों पर गंदे नालों का पानी सीधे शिप्रा नदी में मिल रहा है। इस पर नाराज संतों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालों को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


संतों ने किया नालों का निरीक्षण
स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, सत्यानंद जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत मुकुंद पुरी महाराज, रामानुजकोट पीठाधीश्वर रंगनाथाचार्य जी महाराज, देव गिरी महाराज, सेवा गिरी महाराज, दिग्विजय दास जी महाराज, महामंत्री रामेश्वर गिरी महाराज, काशी दास महाराज समेत कई संतों ने शिप्रा के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


उन्होंने कवेलू कारखाना, मित्तल होटल, इम्पीरियल होटल, लालपुल, दुर्गादास की छत्री सहित अन्य स्थानों पर नालों का पानी शिप्रा में मिलते देखा और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इन्हें बंद करने की मांग की।


जल्द बंद करें नाले, वरना आंदोलन
महंत रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि संतों ने स्वयं निरीक्षण कर देखा कि कई होटल और फैक्ट्रियों का पानी सीधे शिप्रा में जा रहा है। 2017 से लेकर अब तक प्रशासन इसे रोकने में असफल रहा है। कान्ह डायवर्शन से कुछ हद तक गंदे पानी को रोका गया है, लेकिन शहर के नालों से शिप्रा में मिल रही गंदगी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद ने भी कहा कि 2028 का सिंहस्थ कुंभ एक विश्वस्तरीय आयोजन होगा, लेकिन यदि नाले ऐसे ही मिलते रहे तो श्रद्धालु शुद्ध जल में स्नान कैसे करेंगे? प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, अन्यथा संत समाज उग्र आंदोलन करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE