BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 2:23 pm
KHABAR : स्कूल बस हादसे के बाद कलेक्टर सख्त, बस संचालकों को हर महीने रिपोर्ट देने के निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। नेपानगर में बुधवार को हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। हादसे में 20 विद्यार्थी घायल हुए थे। इसके बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने गुरुवार शाम जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई।


कलेक्टर ने स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बसों के संचालन और प्रबंधन की मासिक रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। साथ ही गति नियंत्रक यंत्र भी लगा होना जरूरी है।


सुरक्षा मानकों के तहत हर बस में अग्निशमन यंत्र, दो दरवाजे और स्कूल का नाम व फोन नंबर अंकित होना अनिवार्य है। छात्राओं वाले स्कूलों की बसों में शिक्षित परिचारिका की नियुक्ति जरूरी है। बस चालक के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।


कलेक्टर ने अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएस कनेश को परिवहन विभाग के साथ मिलकर बसों की आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल संचालकों को ट्रांसपोर्ट मैनेजर नियुक्त करना होगा, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE