BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 4:03 pm
KHABAR : डुमना एयरपोर्ट पर युएई से आए हाई-टेक फायर फाइटर, 85 मीटर दूर से बुझाएंगे आग, 35 सेकंड में पकड़ेंगे 80 किमी/घंटा की रफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। हाल ही में 500 करोड़ रुपए की लागत से विस्तारित हुए डुमना एयरपोर्ट की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आज दो मॉडर्न फायर फाइटर वाहन तैनात किए गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात  में निर्मित इन वाहनों की कुल कीमत 14.88 करोड़ रुपए है। ये वाहन 85 मीटर तक की दूरी से आग बुझाने की क्षमता रखते हैं और आपात स्थिति में एयरपोर्ट पर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।


एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी और मजबूत
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा लंबे समय बाद यह वाहन एयरपोर्ट को उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उपयोग अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के मानकों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में 10,000 लीटर पानी, 1,300 लीटर फोम और 250 किलो शुष्क केमिकल पाउडर भंडारण की सुविधा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।


हाई-टेक फायर फाइटर की विशेषताएं
प्रति मिनट 5000 लीटर पानी छोड़ने की क्षमता
फोम और केमिकल की बौछार से आग बुझाने में सक्षम
39 टन भार क्षमता, 35 सेकेंड में 0 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता
110 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड
6Û6 व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, जिससे तेजी से घटना स्थल पर पहुंच सकता है
पहले क्या था, अब क्या बदला?


अब तक डुमना एयरपोर्ट पर पुराने अग्निशमन वाहन थे, जिनकी क्षमता सीमित थी। इन नए वाहनों के आने से एयरपोर्ट की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उन्नयन एयरपोर्ट को भविष्य में इंटरनेशनल उड़ानों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE