BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 4:05 pm
BIG NEWS : मंदसौर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया श्रम विभाग का बाबू, सेवानिवृत्त कर्मचारी से इस काम के लिए मांगी थी मोटी रकम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को श्रम विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू कैलाश निनामा ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से ग्रेच्युटी के ब्याज की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। भगवती लाल चौहान ने बताया कि वह जुलाई 2017 में बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें देरी से ग्रेच्युटी मिली थी। इसके ब्याज के लिए उन्होंने जनवरी 2024 में उपायुक्त कार्यालय श्रम मंदसौर में आवेदन किया था। श्रम विभाग ने उनके पक्ष में 97,454 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया था।

ब्याज की राशि के लिए मांगे रुपए
विद्युत वितरण कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ श्रम आयुक्त इंदौर में अपील की थी। लेकिन कंपनी की अपील खारिज हो गई। इसके बाद जब भगवती लाल ब्याज की राशि के लिए श्रम विभाग के बाबू कैलाश निनामा से मिले तो उन्होंने 2500 रुपए की रिश्वत मांगी।

19 फरवरी को भगवती लाल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा से की। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप लगाया। बाबू कैलाश निनामा को 1800 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आरक्षक श्याम, अनिल, उमेश, नेहा, हितेश और तीन सहायक ग्रेड कर्मचारियों की टीम शामिल थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE