BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 4:23 pm
KHABAR : झाबुआ आबकारी विभाग ने एक सप्ताह में की दूसरी बड़ी कार्रवाई, छः लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर मुकेश नेमा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में 21 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ श्बश् के ग्राम भाण्डाखेड़ा, तहसील रानापुर व जिला झाबुआ में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे, रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर घर के अंदर, छत पर एवं घर के पिछे रखी सुखी घांस से माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 112 पेटी, बैगपाईपर व्हिस्की पाव 21 पेटी, गोवा व्हिस्की पाव 16 पेटी कुल 149 पेटी (कुल- 1663.68 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर आरोपी 1. दिला पिता हरजी सिंगाड़ निवासी भाण्डाखेड़ा एवं आरोपी 2. गोरचंद पिता कालू भूरिया निवासी पांचवड़ा तह.गरबाडा जिला दाहोद (गुजरात) के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा  34(1)(क), 34(2)  के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया, उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गयी उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 6,24,480/- है।  
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी, रमेश सिसोदिया, योगेश दायमा, प्रेमसिंह परमार एवं समस्त आबकारी स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE