BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 4:46 pm
KHABAR : आगर मालवा में भारत रक्षा मंच ने दिया ज्ञापन, कहा- छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पहचान के बाद भी नहीं हुआ गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ भारत रक्षा मंच ने शुक्रवार को एएसपी निशा रेड्डी को ज्ञापन सौंपा है।


घटना 4 दिसंबर की है। कुछ असामाजिक तत्वों ने 4-5 छात्राओं से छेड़छाड़ की। यह घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया।


पुलिस पर ढाई महीने बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप
पुलिस पर आरोप है कि आरोपी की पहचान हो जाने के बावजूद ढाई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे छात्राओं और अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है। विद्यालय में करीब 1 हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं।


आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
भारत रक्षा मंच ने बताया कि जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों छात्राएं स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस में आती हैं। संगठन ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उसका जुलूस निकालने की भी मांग रखी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE