नीमच। जिला अस्पताल परिसर के बाहर आज चिकित्सा महासंघ ने अमानक दवाओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक होली जलाई और अमानक दवाइयों को मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया।
उल्लेखनीय है कि अमानक दवाइयां वह दवाइयां है जो निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरती। डॉक्टर्स ने कहा कि अमानक दवाइयां मरीज के शरीर पर असरकारक ना होकर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वांछित परिणाम नहीं दे पाती। सेहत के लिए यह निम्न स्तर की होती है। अनेक दृष्टिकोण से मरीज के लिए यह दवाइयां निरर्थक होती है।
बताते चलें कि राज्य स्तरीय चिकित्सा महासंघ द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अमानक दवाइयां की होली जलाई गई। तीसरे चरण में चिकित्सा महासंघ द्वारा उपवास रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद संगठन से जुड़े डॉक्टर्स चिकित्सा बचाओ चिकित्सक बचाओ जनआंदोलन की शुरुआत करेंगे।