BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 5:00 pm
BIG NEWS : बागेश्वर धाम पहुंचे मनोज तिवारी, एमपी के दोनों डिप्टी सीएम के साथ बालाजी के किए दर्शन, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर ताबड़तोड़ तैयारियों की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह समेत कई दिग्गज कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर चुके हैं। 


आयोजन को लेकर की चर्चाएं
इसी कड़ी में आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी, डिप्टी प्रदेश के सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रह्लाद पटेल बागेश्वर धाम पहुंचे। सभी ने बालाजी भगवान के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ आयोजन को लेकर चर्चाएं की।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री से हुई चर्चा
सभी ने साथ में भोजन प्रसादी ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत एसपी, कलेक्टर के साथ कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा भी हुई।


23 फरवरी को पीएम मोदी कैंसर हॉस्पिटल का भूमिपूजन करेंगे
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल बनने जा रहा है। जिसका भूमिपूजन 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं 26 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE