नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी दिनांक 23.02.2025 (रविवार) को 33/11 केवी ग्वालटोली सब स्टेशन पर लाईन मेंटेनेंस का कार्य होने से प्रातः 08.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
33 केवी ग्वालटोली सब स्टेशन बंद रहने से इससे निकले समस्त 11 केवी फीडर (1) 11 केवी आनंद विहार फीडर (2) 11 केवी ग्वालटोली फीडर (3) 11 केवी बरूखेड़ा घरेलु फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा, जिससे इन फीडरों से जुड़े ग्वालटोली, पुलिस लाईन, 36 बी का कुछ ऐरिया, सम्पूर्ण मालखेड़ा रोड़, ग्वालटोली 220 केवी सब स्टेशन का क्षेत्र, चंबल कॉलोनी 132 केवी के पास, भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरूखेड़ा गाँव, बरूखेड़ापुरा, भोलियावास, मालखेड़ा, भरभड़ियां आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।