BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 5:39 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे ने व्यक्त किए विचार, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 21 फरवरी को शासकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय रामपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस  हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ। जिन्होंने भाषा को संप्रेषण का सशक्त माध्यम माना उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा हिंदी अंतराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा भी मातृभाषा पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्जुन कुमार धनगर द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय में भारतीय भाषाएं एवं ज्ञान परंपरा विषय पर संगोष्ठी एवं तकनीकी युग में मातृभाषा का अस्तित्व एवं चुनौतियां विषय पर निबंध, शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की भूमिका विषय पर भाषण, मातृभाषा और राष्ट्रीय परिदृश्य विषय पर प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में करवाई गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर आशीष कुमार सोनी, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जितेंद्र पाटीदार, डॉ. लाखन यादव एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार डॉ. किरण अलावा द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE