जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर शहर में बढ़ते अवैध धार्मिक स्थलों और शराब बिक्री पर चिंता जताई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शासकीय भूमि पर एक धर्म विशेष के लोग अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना रहे हैं। इन स्थलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मड़ई क्षेत्र में ढाई हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी सामने आया है।
बजरंग दल के सुमित सिंह ने शहर में अवैध शराब की बिक्री पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।