BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 6:25 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पीएम आवास योजना के तहत वर्तमान में जारी आवास प्‍लस 2024 सर्वे के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए। कोई भी पात्र हितग्राही सर्वे में नाम जुडने से वंचित ना रहे। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास समग्र सीडिंग का शतप्रतिशत कार्य तेजी से पूर्ण करवाए। यह निर्देश जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्‍णव ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में जनपदों के सी.ई.ओ. और सभी सेक्‍टर अधिकारियों की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में सभी उपयंत्री, पंचायत समन्‍वयक अधिकारी, सहायक विकास विस्‍तार अधिकारी एवं ब्‍लॉक समन्‍वयक भी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास योजना के तहत नवीन लक्ष्‍य अनुरूप आवास की स्‍वीकृति और प्रथम किश्‍त 28 फरवरी 2025 तक जारी करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्‍होने सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे ग्राम पंचायत स्‍तर पर जाकर, सभी अपूर्ण आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाए। साथ ही जनपद सीईओ को स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत शेष व्‍यक्तिगत शौचालयों की जीयो टेकिंग करवाने और राज्‍य स्‍तर से प्राप्‍त सीमानुसार व्‍यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को राशि जारी करने के निर्देश भी दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने उपयंत्रियों को निर्देशित किया , कि आवास के अलावा अन्‍य नवीन कार्य जो अभी प्रारंभ नहीं है, उन्‍हें तत्‍काल प्रारंभ करवाकर, सीसी जारी करवाए और गत वर्ष के अपूर्ण कार्याे को पूर्ण कर, सीसी जारी करवाए। उन्‍होंने लंबित सामग्री के भुगतान के देयकों की मनरेगा पोर्टल पर प्रविष्‍टी करवाने के निर्देश भी दिए। आवास योजना के सभी हितग्राहियों को मनरेगा के तहत 90 दिवस के मानव दिवस रोजगार सृजन के लिए मस्‍टर जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी सुशील दौराया सहित जिला पंचायत की सभी शाखाओं के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE