BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 6:39 pm
KHABAR : प्रदर्शनी और किसान मेला का शुभारंभ, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया शुभारंभ, किसानों को दी फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव न करने की सलाह, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज से अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी और किसान मेला- 2025 का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इसका शुभारंभ किया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहे प्रदर्शनी और किसान मेला का आयोजन 21 से 24 फरवरी तक किया जाएगा।


50 हजार से ज्यादा किसान शामिल
मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो लगातार सबसे ज्यादा कृषि कर्मण पुरस्कार जीत चुका है। ऐसे में मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की आय दोगुनी होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिले इसको लेकर किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। किसान मेले और औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के अलावा देशभर के 8 से ज्यादा राज्यों के 50 हजार से ज्यादा किसान शामिल हो रहे हैं। इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए नए अत्यधिक संसाधन और उच्च गुणवत्ता वाले भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ भी किसान उत्पादन करने के साथ छोटी-छोटी इकाइयों के जरिए फूड प्रोसेसिंग कर अपनी आय को बढ़ा सके इसके बारे में भी अलग-अलग सेशन के जरिए जानकारियां दी जा रही हैं।


कीटनाशक का छिड़काव न करने की सलाह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, वह ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती की ओर आगे आए। ताकि अपने परिवार के साथ खुशहाल और स्वस्थ मध्य प्रदेश की तस्वीर को बनाया जा सके। मंत्री कुशवाहा ने किसानों को फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव न करने की सलाह दी। उन्होंने किसान को पुराना देसी नुस्खा बताया। उन्होंने मट्ठा, गोमूत्र, गोबर, गुड़ को मिट्टी के मटके में कुछ दिन रखकर देसी कीटनाशक तैयार करने की जानकारी देकर इसे ज्यादा से ज्यादा अपने जीवन में उपयोग करने की सलाह दी। इस आयोजन के जरिए किसानों को खुशहाल समृद्ध और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE