BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 7:54 pm
KHABAR : संभागायुक्‍त गुप्ता की अध्‍यक्षता में हुई संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बोले- सड़कों के निर्माण में सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सड़कों का निर्माण करने वाले सभी विभाग सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करें। सभी ग्रामीण सड़कों की मरम्‍मत प्राथमिकता से करवाए। नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध अर्थदण्‍ड की कार्यवाही करें। अस्‍पताल, स्‍कूल, कॉलेज को सायलेंस झोन घोषित करें। यह निर्देश संभागायुक्‍त संजय गुप्‍ता ने गुरूवार को संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों को दिए। बैठक में ए.डी.जी.पी. उज्‍जैन उमेश जोगा सहित संभाग स्‍तरीय समिति के सदस्‍य, अधिकारीगण उपस्थित थे।

नीमच के एनआईसी कक्ष नीमच में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से आयोजित इस बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसौदिया एवं आरटीओ नन्‍दलाल गामड़ भी उपस्थित थे।

बैठक में संभागायुक्‍त गुप्‍ता ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन की खुदाई के कारण सड़कों को हुई क्षति पर रोड रेस्‍टोरेशन का कार्य सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूरा करवाया जाए। उन्‍होने निर्देश दिए, कि उपार्जन केंद्रों एवं मण्‍डी में आने वाले ट्रेक्‍टर ट्रालियों पर प्रवेश के समय रिफलेक्‍टर लगाए जाए। संभागायुक्‍त ने कहा, कि हाईवे एवं अन्‍य सड़कों पर पर्याप्‍त साइनेज हो, स्‍पीड ब्रेकर, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही बनाए जाए। हाईवे पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाए और शतप्रतिशत स्‍कूल वाहनों का फिटनेस चेक कर लिया जाए।

बैठक में ए.डी.जी.पी. उज्‍जैन उमेश जोगा ने सभी विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्‍व‍ित सार्थक प्रयास करने की आवश्‍यकता पर बल देते हुए कहा, कि यातायात एवं सड़क सुरक्षा के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्‍होने महाशिवरात्री मेले एवं पर्व को ध्‍यान में रखते हुए ओव्‍हरलोड वाहनों पर विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश दिए है।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने संभागायुक्‍त को नयागांव से जावी- सीतामऊ, आगर होते हुए भोपाल नवीन सड़क निर्माण का कार्य आगामी सिंहस्‍थ को देखते हुए करवाने का सुझाव दिया, जिससे, कि उज्‍जैन सिंहस्‍थ जाने वाले श्रृद्धालुओं को नीमच जिले से उज्‍जैन के लिए एक अतिरिक्‍त वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्‍ध हो सके। कलेक्‍टर ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिले में आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE