BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2025, 8:20 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की नगरीय निकायों की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए पीएम आवास शहरी के पंजीयन से शेष सभी हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी नगरीय निकाय प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत वर्तमान में चल रहे पंजीयन कार्य की प्रगति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और पंजीयन से शेष रहे सभी पात्र हितग्राहियों का पीएम आवास के लिए पंजीकरण करवाए। कोई भी हितग्राही पंजीयन से वंचित ना रहे। पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए अभी से लक्ष्‍य तय कर 15 मार्च के पूर्व जानकारी प्रस्‍तुत करें। इस योजना के तहत शतप्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्‍य को हांसिल करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक में नगरीय विकास योजनाओं एवं कार्याे की प्रगति की निकायवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी चंद्रसिह धार्वे, सीएमओ नीमच महेन्‍द्र वशिष्‍ठएवं सभी सीएमओ तथा अन्‍य अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि वर्तमान में चल रहे पीएम आवास योजना 0.2 के तहत शेष पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य सभी सीएमओ सुनिश्चित कर ले और यह देख ले, कि कोई भी हितग्रा‍ही पंजीयन से वंचित ना रहे। यदि पंजीकरण पोर्टल बंद होने के बाद यदि किसी हितग्राही की कोई शिकायत प्राप्‍त होगी तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने पीएम आवास योजना के तहत पूर्व में पंजीकृत हितग्राहियों की संख्‍या शेष रहे हितग्राहियों की संख्‍या एवं वर्तमान में किए गए पंजीयन की संख्‍या की जानकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को शहरी क्षेत्र में स्‍वीकृत आंगनवाडी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण करवाने और पुराने आंगनवाडी भवनों का आवश्‍यकतानुसार मरम्‍मत एवं रिनोवेशन का कार्य मार्च अंत तक करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने आयुष्‍मान भारत योजना के शेष रहे हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनवाने और 70 वर्ष से अधिक आयु के शतप्रतिशत हितग्राहियों के भी आयुष्‍मान कार्ड बनानेतथा स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण की तैयारीयॉं पूर्ण करने के निर्देश भी सभी सीएमओ को दिए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE