BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 11:23 am
KHABAR : आखिरी पड़ाव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, स्पेशल ट्रेन चलने के बाद जबलपुर स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। प्रयागराज में महाकुंभ अपने आखिरी पड़ाव पर है लेकिन श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भी प्रयागराज जाने वालों का सैलाब देखने को मिला, जहां जबलपुर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां तक की ट्रेन में बैठने के लिए मारामारी तक की नौबत आ आई। कोई दरवाजे से तो कोई ट्रेन की खिड़की से लांघता हुआ ट्रेन के अंदर पहुंचने की कोशिश करता रहा।


टीसी भी बोगी के भीतर नहीं जा पाया
जिसमें लोगों के साथ महिलाएं भी ट्रेन के अंदर चढ़ने के लिए जद्दो जहद कर रही थी। छोटे-छोटे बच्चों को भी जान पर खेल कर उछालकर ट्रेन के अंदर पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। स्थिति यह थी कि ट्रेन में रिजर्वेशन करने वालों को तक अपनी सीट पर जगह नहीं मिल पाई। ट्रेन में भीड़ इतनी थी कि किसी भी टीसी की अंदर घुसकर चेक करने की हिम्मत तक नहीं हुई।


भगदड़ से बचाने जवान तैनात
हालांकि भगदड़ से बचने के लिए आरपीएफ और जीआरपीएफ का बल तैनात रहा लेकिन सुरक्षा बलों के तमाम इंतजाम और हिदायत के बाद भी स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल कम नहीं हुआ। यह हालत तब थे जब भीड़ को देखते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। यहां तक की भगदड़ में प्रयागराज जा रही है एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल महिला को संभाला गया वरना महिला की सांस तक रूक सकती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE