BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 1:02 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई तक करें, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए 5 लाख मिलेंगे, जिस पर 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सहायक संचालक मत्स्योद्योग एस के महाजन ने बताया कि मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अन्तर्गत आवेदन 15 जुलाई तक करें। जिले मे स्मार्ट फिश पार्लर स्थापना ग्रामीण तालाबो मे मत्स्य बीज संवर्धन व उत्पादन, ग्रामीण तालाबो मे झीगा पालन तथा प्रशिक्षण हेतु वर्गवार लक्ष्य प्रदाय किये जाकर राशि उपलब्ध करायी गयी है। स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओ को ताजी व हाइजेनिक कंडीशन में मछली उपलब्ध करायी जावेगी। जिले मे योजनान्तर्गत 9 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जावेगी। सामान्य वर्ग के 04 अ.जा. वर्ग के 03 अनुसुचित जनजाति वर्ग के 02 हितग्राहियो को लाभान्वित किया जावेगा। प्रत्येक स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख रू राशि का प्रावधान है जो नगरीय निकाय / पंचायत को उपलब्ध करायी जावेगी। जिसमे चयनित हितग्राही को ईकाई लागत की 10 प्रतिशत राशि रू 50 हजार अंशदान के रूप मे व मासिक शुल्क रु 1 हजार प्रति माह संबंधित नगर निकाय या पंचायत मे जमा करना होगी। 
इसके अतिरिक्त ग्रामीण तालाबो मे मत्स्य बीज संवर्धन व उत्पादन तथा झीगा पालन हेतु सभी वर्ग के हितग्राहियो को इकाई लागत के 40 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदाय की जावेगी। योजना अन्तर्गत प्रदेश के सभी वर्ग के हितग्ग्रही, एन.आर.एल.एम. स्व सहायता समुह, मछुआ समुह एव मछुआ सहकारी समिति के सदस्य पात्र होगे। इच्छुक हितग्राही योजनान्तर्गत अपना आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मत्स्योधोग विभाग मे संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE