मंदसौर। यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध थाना वायडी नगर द्वारा एफआईआर दर्ज की गई। मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई सख्त कार्यवाही। वायडी नगर थाने से यश नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने की सुचना मिलने पर जांच की गई। जिसमें यशनगर पुलिया पर एक जुलूस में डीजे वाला बहुत तेज आवाज में डीजे बजा रहा था।
एक लोडींग वाहन क्र. एमपी-14 सी 0613 जिस पर पिछे हिंद जनता बैंड लिखा था, के चालक /डीजे संचालक राजेश दमामी नि. पिपलीया मंडी का होना बताया था, ने अपने प वाहन जिस पर डीजे लगे थे। काफी तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। तीन बार डीजे बंद करने व परमीशन थाने पर चेक कराने का बताने पर भी डीजे के संचालक द्वारा कोई ध्यान नही दिया व परमीशन नही बताई। आरोपी राजेश दमामी का क्रत्य अपराध धारा म.प्र. कोलाहल नियत्रंण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध पंजीबद्द किया गया।