इंदौर। शासकीय चिकित्सक महासंघ, मध्य प्रदेश ने चिकित्सकों के मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय महासंघ के पदाधिकारियों और प्रमुख सचिव संदीप यादव तथा आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। इंदौर में मेडिकल टीचर्स और जूडा ने भी इसके मद्देनजर आंदोलन स्थगित कर दिया है और काम करेंगे। अब 7 मार्च को एक बैठक होगी। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
एमटीए के सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने आंदोलन स्थगन की पुष्टि की है। दरअसल भोपाल में हुई बैठक में चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए समय सीमा तय की गई। डॉ. राकेश मालवीय महासंघ के संयोजक ने बताया सभी पदाधिकारियों ने एकमत से आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।