अनूपपुर। अमरकंटक की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कुलपति ब्योमकेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसमें भोजन सामग्री की नियमित जांच करने की मांग की। टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की। साथ ही वॉटर फिल्टर की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया। छात्र संगठन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खुला रखने की मांग भी की।
बता दें कि यूनिवर्सिटी में खराब खाना खाने से 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई थीं। अभी यहां का ठेका बुंदेला कैटरर्स के पास है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद भी कैटरिंग कंपनी को दोबारा मेस संचालन का टेंडर दे दिया गया।