BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 12:20 pm
KHABAR : चित्रकूट में 1000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा का बना रिकॉर्ड, नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्रकूट । चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक अनूठा आयोजन किया। छात्रों ने 1000 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की।


तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर मंदाकिनी के भरत घाट पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तिरंगे को शिरोधार्य कर सबसे लंबी दूरी तय करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर से देव पूजन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत की धुन पर निकली यात्रा में भारत माता की झांकी भी शामिल थी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भरत घाट पर कस्मतनाथ मंदिर के महंत डॉ. मदन गोपाल दास ने यात्रा की अगवानी की। साथ ही कई साधु-संत और जनता भी इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE