BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 1:59 pm
BIG NEWS : जीतू के यूनियन कार्बाइड बयान पर सीएम का पलटवार, डॉ मोहन बोले- कांग्रेस का ही कचरा था जिसे साफ कर रहे, विज्ञान भवन में प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने मामले को लेकर सियासत जारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सरकार पर निशाना साधा था। उनके बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जीतू पटवारी को शर्म आनी चाहिए उनको माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी में जितनी समझ है उतना ही काम कर रहे हैं।


कांग्रेस ने बीमारी को फैलाए रखा
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है और वह अपना काम कर रही है और यह कांग्रेस का ही कचरा था जिसको वह लोग साफ कर रहे हैं। भूल गए कांग्रेस की उन्होंने भोपाल में मौत बांटी थी। अगर 10 लाख लोग यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मारे गए थे तो यह कांग्रेस के कारण मारे गए थे उनके कार्यकाल में मारे गए थे। उन्होंने इस बीमारी को फैलाए रखा वह एक तरफ भोपाल को मरने के लिए छोड़ दिया। यह कांग्रेस की लापरवाही के कारण हुआ था।


विज्ञान भवन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विज्ञान भवन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन के बाद लकड़ी और कागज से बनाए प्लेन, लड़ाकू विमान फाइटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व बच्चों के हुनर को देख खुश हुए। कहा नवीन तकनीक का दौर है, प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं। कोविड से आज तक विज्ञान में नई नई तकनीक से आज के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। विज्ञान से नई नई तकनीक देखने को मिल रही हैं। आज मुझे दूरबीन दी गई, आज भारत खगोल से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 1986 से मनाया जा रहा है। इस बार की थीम है “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार” में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE