BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 2:09 pm
BIG NEWS : तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद ठग को एमपी पुलिस लाई इंदौर, चंड़ीगढ़ के नीरज ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 स्टूडेंट से की थी 12 लाख की ठगी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने तिहाड़ जेल में बंद ठग नीरज कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली से इंदौर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, नीरज कुमार मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है और दिल्ली में कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग चुका था। इसी ठगी के मामले में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था।


डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कोविड से पहले आरोपी ने इंदौर के 17 स्टूडेंट्स से लगभग 12 लाख रुपए वसूले थे। उसने वादा किया था कि वह उन्हें विदेश में नौकरी दिलाएगा, लेकिन कोविड के कारण वैकेंसी खत्म हो गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने लोगों का पैसा ऑफिस बनाने और निजी खर्चों में उड़ा दिया। फिलहाल, इंदौर क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि इससे ठगी के और मामले सामने आ सकते हैं। पीड़ितों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE