BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 3:44 pm
KHABAR : जिला पुलिस लाईन नीमच स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को होता है आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन का जड़ माना जाता है परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसी तारतम्य में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला पुलिस लाईन नीमच पर जनरल परेड़ का आयोजन किया जाता है। आज दिनांक 28.02.2025 शुक्रवार को जिला पुलिस लाईन कनावटी स्थित परेड़ ग्राउन्ड़ पर जनरल परेड़ आयोजित की गई। रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा प्रातः 07ः00 बजें परेड निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में प्लाटूनो को खड़ा किया गया, तत्पश्चात सुबह 07ः15 बजे पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के आगमन पश्चात परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी। सलामी उपरांत परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्लाटून वार तैयार परेड का निरीक्षण किया जाकर निरीक्षण के दौरान परेड़ में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड़ निरीक्षण पश्चात प्रातः 07ः30 बजे परेड़ का मार्चपास्ट कर 08ः10 पर परेड़ का विसर्जन किया गया। जनरल परेड़ पश्चात एसपी अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस लाईन स्थित स्टोंर, एमटी एवं आरमोरी का निरीक्षण किया गया। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जनरल परेड़ निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियांं एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुये पुरस्कृत किया गया तथा खराब टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियांं एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।
आज दिनांक 28.02.2025 को आयोजित जनरल परेड़ के दौरान रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक उर्मिला चौहान, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, निरीक्षक निलेष अवस्थी, निरीक्षक भुरालाल भांभर, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह, सुबेदार सोनु बड़गुजर सहित पुलिस लाईन, थानां, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे 86 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE