देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर एक भव्य पैमाने पर फेरिस व्हील लगाया जा रहा है जिसका विरोध ग्रीन आर्मी ने आज शुक्रवार को करते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोपा है। ग्रीन आर्मी के साथ कांग्रेस नेता सहित समाजसेवी भी मौजूद रहे। देवास के भोपाल चौराहे से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन सोपा गया है। जहां पर उन्होंने बताया कि देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी है जो की एक प्राकृतिक पहाड़ी है इसे भी खत्म कर दिया जाएगा तो देवास में कुछ भी नहीं बचेगा। हमने इस पहाड़ी पर कई पौधे लगाए थे जिसके चलते वातावरण और हरा भरा हो सके लेकिन यहां पर एडवेंचर जोन बनेगा तो यह पहाड़ी भी खत्म हो जाएगी।हमारी मांग है की शंकरगढ़ को हरा भरा रहने दे।शंकरगढ़ पहाड़ी पर टुरिजम के नाम पर व्यवसायिक करण नही किया जाए।