BREAKING NEWS
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 7:10 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम जमुनिया कलां में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, 111 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 8 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत जमुनिया कला परिसर में आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में आमवात, संधिवात, वातरोग, उदररोग, विबन्ध, श्वास, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, मधुमेह, स्त्रीरोग, रक्तचाप, अर्श आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में बीपी, एवं शुगर की निशुल्क जांच कर उन्हे स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक परामर्श के साथ योग एवं प्राणायाम कराया गया। शिविर में 111 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में उद्यानिकी विभाग- 
के अधिकारी संदीप कुमार प्रजापति वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी  द्वारा पी एम एफ ई योजना ,किसानों को ओषधिय फसलों की जानकारी के साथ वर्तमान में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई एवं निशुल्क आंवला के पोधे किसानों को वितरित किए गए।
शिविर में डा बादर सिंह वास्केल, डॉ पंकज कुमार पाटीदार, डा विमला पाटीदार, डॉ दीपिका पाटीदार, कानसिंह राणावत हरीश दास बैरागी, भावना बैरागी, यतेंद्र राजावत, शैलेंद्र पाटीदार, हेमंत व्यास, विनीत सोनी, आनंद शर्मा, श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ द्वारा सेवाएं दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE