शाजापुर। जिले में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रम सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विक्रम सिंह द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम एवं फ्लड रेस्क्यू टास्कफोर्स सदस्यों के लिए 11 मार्च एवं 18 मार्च 2025 को जिला पंचायत सभागृह में एक बाढ़ आपदा राहत, खोज एवं बचाव तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च को होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेंस विभाग शाजापुर तथा 18 मार्च को विभिन्न विभागों के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रातः 10.00 बजे से पहले जिला पंचायत सभागृह, शाजापुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।