BREAKING NEWS
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 10:16 am
BIG NEWS : कल से एमपी विधानसभा का बजट सत्र, 12 मार्च को पेश होगा बजट, 3 हजार से ज्यादा आए सवाल, कई मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस, सरकार भी तैयार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 15 दिन के बजट सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। 12 मार्च को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश का बजट पेश करेंगे। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी तो वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।


10 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जो 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिन के बजट सत्र में 9 बैठक होगी। सोमवार (10 मार्च) को विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। 11 मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें वर्ष 2024-25 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति, राज्य की विकास दर, प्रति व्यक्ति आय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।


12 मार्च को पेश होगा बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा में 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगभग 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश करेंगे। इस बजट में प्रधानमंत्री मोदी की चार जातियों पर ज्यादा फोकस रहेगा। जिसमें गरीब, किसान, महिला, युवा को बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।


तीन हजार से ज्यादा सवाल, कई मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस, सरकार भी तैयार
इस बार विधानसभा सत्र में तीन हजार से ज्यादा ऑनलाइन और ऑफलाइन विधायकों के सवाल आए है। इसमें 1448 तारांकित और 1491 सवाल अतारांकित शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी विधानसभा में सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगी। सदन में धनकुबेर सौरभ शर्मा का मामला गूंजेगा। सौरभ शर्मा के मामले को लेकर कांग्रेस के अलग-अलग विधायकों ने करीब 25 सवाल लगाए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भ्रष्टाचार की जानकारी देने के लिए नंबर जारी कर चुके हैं। वहीं सरकार ने भी विपक्ष के सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी तय की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE