शाजापुर। कालापीपल पुलिस थाना परिसर में आगामी होली, रंग पंचमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीओपी निमेश देशमुख, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज परमार, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत, जिला पंचायत सदस्य नवीन शिंदे, पार्षद अनीता राजपूत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नगरवासियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इसके अलावा, लोगों ने डीजे पर अत्यधिक बेस और तेज आवाज में गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, तेज रफ्तार बाइक, अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने की अपील की गई। प्रशासन ने इस संबंध में नियमों का पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही।
बैठक के उपरांत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाने में महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सुनीता मेवाड़ा, प्रधान आरक्षक किरण लछकार, आरक्षक नीलम परमार और पार्षद अनीता भगवत राजपूत को सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान उप निरीक्षक रवि भंडारी तेज प्रकाश बहरे मंडल अध्यक्ष कमल फौजी, अविनाश भीमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह मेवाडा, बाबूलाल सोनी, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा गणमान्य नागरिक, डीजे संचालक पत्रकार साथी मौजूद रहे।