BREAKING NEWS
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 11:22 am
KHABAR : इंदौर में 8 देशों की पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच, सीएम बोले-किसी खेल में पदक मिले न मिले, कुश्ती में मिलना पक्का है, साक्षी मलिक भी हुईं शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। महिला दिवस पर दलाल बाग में अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें देश-विदेश की 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने परंपरागत और आधुनिक दांव-पेंच लगाएं। इस मौके पर ओलिम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक विशेष रूप से मौजूद रहीं।


कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह आयोजन हुआ है। मैंने योजना बनाई है कि जैसे बाबा महाकाल का धाम है वैसे ही ओंकारेश्वर धाम जगमगाए, ऐसी हम योजना बना रहे हैं। मेरा ओंकारेश्वर जाने का कार्यक्रम बना। इससे पहले आकाश विजयवर्गीय से बात हुई। उन्होंने कहा कि आप यहां आओ, कुश्ती का बड़ा अच्छा कार्यक्रम है। सच में मुझे यहां आकर बड़ा अच्छा लगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलिम्पिक एशियाड और अन्य प्रतियोगिताओं में किसी अन्य खेलों में पुरस्कार मिले न मिले। लेकिन, कुश्ती में पदक मिलेगा यह पक्का है। आज हमारी बहन साक्षी मलिक हमारे बीच है उन्होंने दो-दो ओलिम्पिक मेडल लाईं। आज की यह कुश्ती मील का पत्थर साबित होगी।


विजयवर्गीय बोले- मैंने गाड़ी भगाई और यहां आ गया
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नीमच में भानपुरा के प्रवास पर था। मुझे पता चला कि मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं। मैंने गाड़ी भगाई और यहां आ गया। मुख्यमंत्री जी खुद कुश्ती के शौकीन है। वे मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।


अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत हुई स्पर्धा
कुश्ती प्रतियोगिता में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, मंगोलिया और नेपाल के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, महू, खातेगांव के अलावा दूसरे शहरों से महिला पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती की 27 प्रतियोगिताओं में कुल 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंदौर की 15 महिला पहलवान शामिल हुईं थीं। इसमें 6 महिला पहलवान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की थी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE