छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम शराब पीने वाले आधा दर्जन लोगों पर कार्यवाही करते हुए समझाइश दी गई थाना परिसर में लाकर सभी को सार्वजनिक रूप से शराब नहीं पीने की शपथ भी दिलाई गई हम आपको बता दें कि थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश अनुसार आगामी होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।