BREAKING NEWS
KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 12:55 pm
NEWS : अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित बेडमिन्टन, टेबल टैनिस, लॉन टैनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित बेडमिन्टन, टेबल टैनिस, लॉन टैनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह शिशोदिया व चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य व संस्थान के अध्यक्ष एस.पी. सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह शिशोदिया व चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई व शुभकामना दी।


उक्त प्रतियोगिता के संयोजक अमित दशोरा व सह संयोजक रेखा कुमावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला अभिभाषक संस्थान के अधिवक्तागणों व न्यायिक कर्मचारिगणों के मध्य हुई। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह शिशोदिया, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, नगर परिषद पूर्व सभापति सुशील शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक, जिला क्लब सचिव अरूण चौधरी व वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश चन्द्र दशोरा ने अपने विचार व्यक्त किये।


इस अवसर पर आदित्य चौधरी व अमित कोली ने बताया कि विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी लाल पोखरना, महेन्द्रपाल सिंह अरोडा, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, राजन माली एवं अतिथियों का स्वागत संस्थान के उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेन्द्र योगी, सह सचिव हिमांशु कीर, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया, पुस्तकालय प्रभारी शुभम सुखवाल व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मेडतिया, शेलेन्द्र सिंह राव, योगेश दशोरा, ललित लढ्ढा, मोहम्मद रईस, रोहित खटीक, महिपाल सिंह शक्तावत, विठ्ठल पाण्डे, रमेश चन्द्र न्याति, नरेन्द्र पोखरना, अरविन्द वैष्णव, ममता जीनगर, चन्दा सुथार, राखी राव, कालु लाल सुथार, रमेश शर्मा, अजय विक्रम सिंह, गिरीश दीक्षित, खुमाण सिंह चावडा, लोकेन्द्र सिंह, लोकेश मीणा, सम्पत झणवा, कुलदीप सुवालका, जयदीप बिल्लु, रमेश चन्द्र टेलर, अभिषेक चावला, न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी राजेश व्यास, विनोद प्रजापति, विकास बैरागी, अम्बु सुहाग आदि ने स्वागत कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा व आभार प्रतियोगिता के संयोजक अमित दशोरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE