BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 10:23 am
KHABAR : होली की ड्यूटी में तैनात टीआई की हार्ट अटैक से मौत, सीएम डॉ मोहन यादव और डीजीपी ने जताया शोक, पढे़ खबर   

Share On:-

देपालपुर मध्य प्रदेश के इंदौर में होली के दिन एक दुखद घटना सामने आई, यहां ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मामला इंदौर के बेटमा का है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और डीजीपी ने पुलिस अधिकारी की मौत पर गहरा दुख जताया है।  


जानकारी के मुताबिक संजय पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक निधन के बाद आज शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया।


सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जताया दुख 
टीआई की अचानक मौत पर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। 


डीजीपी मकवाना ने जताया शोक 
टीआई की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE