नीमच। महिला स्वयं सहायता समूह संघ प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलो मे संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी ने स्कूलों में मध्यान भोजन एवं आंगनबाड़ी योजना को संचालित करने वाले स्वयं सहायता समूह की जिला अध्यक्ष पद पर माया पुष्कर पाटीदार राबड़िया एवं जिला सचिव पद पर आशा मुन्नालाल शर्मा मालखेड़ा की महिला स्वयं सहायता समूह में सक्रिय भूमिका एवं सबको साथ लेकर चलने की सोच अनुरूप यह नियुक्ति की गई। हमें यह विश्वास है कि आपसंगठनकी नीति एवं विचारधारा का पालन करते हुए नीमच जिले में संगठन का विस्तार एवं संगठन हित के लिए सदैव प्रत्यनशील रहेगी। आपकी नियुक्ति फरवरी 2025 से फरवरी 2028 तक 3 वर्ष के लिए प्रभावशील रहेगी। नियुक्ति उपरांत जिले की समूह संचालक एवं रसोइया बहनो ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त जानकारी महिला स्वयं सहायता समूह संघ प्रदेश महासचिव आरती संजय जैन आतरी माता द्वारा दी गई।