मनासा। कुकडेश्वर-टामोटी रोड पर बंजारी गांव के जंगल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास आग लगने की सूचना नगर परिषद फायर बिग्रेट टीम को मिली।सूचना मिलते ही फायर बिग्रेट टीम और वन विभाग दल मौके पर पहुंचा ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल में हवा के वेग से फैलती चली गई ।वही समय रहते फायर बिग्रेट टीम ने गेहूं के खेतों में फैलती हुई आग पर काबू पा लिया लेकिन आग हवा के के वेग से फैलती जा रही थी ।बेकाबू आग पर काबू पाने के लिए नगर परिषद रामपुरा मनासा और डीकेन की फायर बिग्रेट टीम को बुलाना पड़ा।4 फायर बिग्रेट टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम 6 बजे तक आग प काबू पाया ।इस आगजनी की घटना में कही हरे और सूखे पेड़ जलकर खाक हो गए। खबर लिखे जाने तक वन विभाग टीम और सभी फायर बिग्रेट टीम मौके पर मौजूद रहे ताकि बुझी हुई आग फिर से न लग जाए ।