नीमच। पुलिस कंट्रोल रूम पर होली बना रहे पुलिस जवान व गऊ सेवा दल टीम ने मानवता की मिसाल पेश की आज सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक बंदर करंट लगने से घायल होकर नीचे गिर गया जिसे कुछ कुत्तो ने भी घायल करना चाहा इतने मे वह होली बना रहा पुलिस जवान ने कुत्तो को भगाया और इसकी सूचना गऊ सेवा दल टीम के सदस्य मितेश अहीर को दी मितेश अहीर ने वन विभाग को सूचित किया। मितेश अहीर तत्काल मौके पर पहुंचे और बंदर को जवानो की मदद से पुलिस वाहन मे रखकर पशु चिकित्सालय लाए जहा पशु चिकित्सक आत्माराम धाकड ने उपचार शुरू किया करंट से बंदर का हाथ और पेट बुरी तरह झूलस गया वन विभाग रमेश प्रजापति अपनी टीम के साथ पहुंच गये जिसके बाद उक्त घायल बंदर को वनविभाग के सुपुर्द किया। इस सेवा कार्य मे हेड कांस्टेबल सत्यनारायण माली, हेड कांस्टेबल भेरू सिंह, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल, कांस्टेबल, सुनिल माली, चालक नेपाल सिंह, कांस्टेबल धीरज कटारा का सराहनीय योगदान रहा।