BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 4:36 pm
KHABAR : सीसीटीवी निगरानी में हो रहा बोर्ड कॉपियों की चेकिंग, रोल नंबर की जगह बारकोड से हो रही जांच, अब तक 400 में से सिर्फ 91 शिक्षक हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है, जिसकी मॉनिटरिंग भोपाल बोर्ड से की जा रही है।


कॉपियों की जांच में पारदर्शिता लाने के लिए रोल नंबर की जगह बारकोड सिस्टम अपनाया गया है। अंक सीधे बारकोड के जरिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है।15 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में 400 प्रशिक्षित शिक्षकों में से अभी केवल 91 शिक्षक ही शामिल हुए हैं। इसका कारण स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम और बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा बताई जा रही है।


उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शरद ज्योतिषी के अनुसार, मूल्यांकन चार चरणों में होगा। पहला चरण 15 मार्च से, दूसरा 22 मार्च से, तीसरा 31 मार्च से और चौथा चरण 6 अप्रैल से शुरू होगा। सभी चरणों में कुल 2 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।


वर्तमान में दसवीं के हिंदी और बारहवीं के हिंदी, अंग्रेजी और आईटी विषयों का मूल्यांकन चल रहा है। दूसरे चरण में दसवीं के अंग्रेजी-संस्कृत और बारहवीं के विज्ञान-वाणिज्य विषय, तीसरे में दसवीं के गणित-सामाजिक विज्ञान और बारहवीं के अन्य विषय तथा चौथे चरण में बचे हुए विषयों का मूल्यांकन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE