देवास। जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (07272-251573) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड देवास शर्वरी चौधरी को बनाया गया है एवं कंट्रोल संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर कार्यरत प्रभारी एवं कर्मचारी टेलीफोल कॉल अटेण्ड करेंगे एवं पेयजल समस्या तथा हैण्डपंप खराबी से संबंधित शिकायत आने पर रजिस्टर में अंकित कर संबंधित सहायक यंत्री/उपयंत्री को तत्काल अवगत करायेंगे एवं समयसीमा में निराकरण की कार्यवाही की रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।