BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 5:08 pm
BIG REPORT : कृषि मंत्री शिवराज और बिल गेट्स की मुलाकात, दोनों के बीच खाद्य सुरक्षा, पैदावार बढ़ाने और डिजिटल कृषि विस्तार पर हुई चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स से दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच खाद्य सुरक्षा, कृषि उत्पादन बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, टेक्नालॉजी के आदान प्रदान सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद साथ मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी है।


बिल फाउंडेशन पहले से ही काम कर रहा
इस अवसर पर शिवराज ने कहा कि- बिल गेट्स फाउंडेशन दुनिया के कई देशों में कृषि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दुनिया की जो बेस्ट प्रैक्टिस है उसको शेयर करते और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भी वो काम करते हैं। भारत सरकार के साथ भी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ मिलकर बिल फाउंडेशन पहले से ही काम कर रहा है। आज फिर से कौन-कौन से क्षेत्र हो सकते हैं जिनमें साथ मिलकर काम कर सकते हैं उन पर चर्चा हुई है।


भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था
शिवराज ने कहा- भारत का तो मंत्र ही है “वासुदेव कुटुंबकम” सारी दुनिया एक परिवार है तो कुछ चीजें हम सीखेंगे भी, दुनिया से लेंगे भी। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। पिछले दिनों जब कोविड का संकट आया था, वैक्सीन मैत्री के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की कई देशों को वैक्सीन देकर पीड़ित मानवता की सेवा की थी। ऐसे देश जिनको हम अपनी बेस्ट प्रेक्टिसेज दे सकते और मदद कर सकते हैं तो हमारा कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी उनको सहयोग प्रदान करेगा। फाउंडेशन के साथ मिलकर इन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। एमओयू भी करेंगे और फिर कैसे इन चीजों को इम्प्लीमेंट करें उसकी योजना भी बनाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE