छतरपुर। श्री राम नवमी को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर श्रीराम सेवा समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन स्थानीय लड्डू गोपाल मंदिर में किया गया श्री राम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजें हनुमान टौरिया मंदिर में ध्वज पताका चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा आगामी 24 मार्च को श्री राम सेवा समिति के कार्यालय का उद्घाटन होगा और आगामी 30 मार्च से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जिसके माध्यम से सनातनियों को श्री राम नवमी की शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक पंकज पहारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गत बीस वर्षों से राम नवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है इस बार शोभा यात्रा में बुंदेलखंड की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी उन्होंने बताया कि झांकियों में दस अवतारो की झांकियां शामिल होंगी साथ ही सर्व समाज के लोगों द्वारा राम लला के भव्य और दिव्य रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त होगा वहीं सर्व समाज द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार सजाएं जाएंगे और वही दूसरी ओर मातृशक्ति द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर श्री राम लला की महा आरती भी की जाएगी कुल मिलाकर आगामी 6 मार्च राम नवमी की शोभा यात्रा को खास बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई आज की पत्रकार वार्ता में प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।