BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 5:45 pm
KHABAR : कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावक, सीएम डॉ मोहन बोले- खुले जंगल में फर्राटा भरेगा रफ्तार का राजा, पर्यटक कर सकेंगे दीदार, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सोमवार को एक और बड़ा कदम उठाया गया। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को खुले जंगल में सफलतापूर्वक रिलीज किया गया। इसके साथ हीअब खुले जंगल में चीतों की संख्या 12 से बढ़कर 17 हो गई है, जिनमें 11 शावक शामिल हैं। 


बता दें कि, इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क के अहेरा गेट के कुछ किलोमीटर आगे खजूरी क्षेत्र में छोड़ा गया है। यह पूरी तरह से स्वस्थ है, अब इनका दीदार पर्यटक कर सकेंगे। कूनो नेशनल पार्क में मौजूदा हालातों में कुल 26 चीते मौजूद हैं। 17 खुले जंगल में जबकि, 9 चीते बाड़े में रह रहे हैं। जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से खुले जंगल में जल्द रिलीज किया जा सकता है, अब उन पर्यटकों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी है, जो लंबे समय से कूनो नेशनल पार्क में चीतों का दीदार करना चाहते थे। अब वह जंगल में इन चीतों की फर्राटे भरी रफ्तार देख सकेंगे। 


खुले जंगल में फर्राटा भरेगा रफ्तार का राजा- सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए एक और गौरव का क्षण आया है। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी और उसके शावकों को सफलतापूर्वक जंगल में छोड़ दिया गया है। अब कूनो के जंगल में 17 चीतों का कुनबा हो गया है, जो पर्यटकों के सफारी अनुभव को और रोमांचक बनाएंगे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE