BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 6:16 pm
KHABAR : अधिकारी ही उड़ा रहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां, अधिकारियों के निर्देश भी हवा में झूल रहे, जानकारी के बाद भी खाद बनाने वाली जगह डाला जा रहा गंदगी युक्त कचरा, परितोष ताम्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समीपस्थ ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है। यहां जिम्मेदार अधिकारियों के निर्देश भी हवा में झूल रहे है। या तो अधिकारी नहीं चाहते वातावरण स्वच्छ रहे व वहां सफाई बनी रहे या फिर ग्राम पंचायत जयसिंहपूरा के जिम्मेदार जनपद व जिला स्तर के अधिकारियों को गुमराह करने में लगे है। क्योंकि नाडेफ़ वाली जगह आज भी कचरा डाला जा रहा है। कचरा जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद वहां जानबूझकर कचरा जलाकर रहवासियों के स्वास्थ्य के थे खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां के हालत को देख लगता है कि इसके जिम्मेदार लोग भी नहीं चाहते कि समस्या का निदान हो।
ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में  नाड़ेफ के नाम पर खाद बनाने हेतु जगह तो बनाई गई है लेकिन वहां खाद ना बनाकर गंदगी युक्त कचरा, पॉलीथिन डाली जा रही है और तो और उस कचरे को जलाया भी जा रहा है। जिससे हालत बदतर हो रहे है।  आसपास निवासरत रहवासियों को भारी परेशानियां उठाना पड़ रही है। उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यहां ना तो जनसुनवाई काम आ रही है ना ही कोई शिकायती आवेदन पर कार्यवाही हो पा रही है। जिम्मेदारों का आलम तो यह है वे समस्या से निदान करने हेतु आवेदन देने वाले रहवासी को शिकायत उठाने का दबाव बनाते है। ग्राम जयसिंह पुरा के स्वच्छता के नाम पर हालात बदतर हो रहे है। यहां स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ रही है।  
उक्त हालातो से पीड़ित रहवासी परितोष ताम्रकार बताते है कि उन्होंने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत से लेकर जनसुनवाई व जिला कलेक्टर को भी शिकायत कर रखी है। बीते दो साल से समस्या निदान हेतु जंग लड़ रहे है। लेकिन उनकी समस्या का निदान करना तो दूर जिम्मेदारों के द्वारा शिकायत करता को  शिकायत उठाने की कहा जाता है और तो और पीड़ित रहवासी के द्वारा जनसुनवाई मे निदान की आस में की गई शिकायत को भी जिम्मेदारों के द्वारा आवेदक को बिना संतुष्ठ किये उसे बिना बताये ही शिकायत बंद कर दी जाती है।
शिकायतकर्ता परितोष ताम्रकार ने बताया की ग्राम-जयसिंहपुरा मे पंचायत द्वारा गीला कचरा डालकर खाद बनाने के लिए नाडेफ का निर्माण किया है उसमे खाद नही बनाया जाता है पूरे गाँव का कचरा डालकर जलाया जाता है। श्री ताम्रकर ने बताया कि नाडेफ की जगह आवेदक उनके घर के सामने बनी हुई है कचरा जलाने से उनके घर के लोग बीमार हो रहे है।  
पूर्व में भी जब इस समस्या को उठाया था तब पत्रकार के सवाल के जवाब में जनपद सीईओ आरके पालनपुरे ने कहा था कि वह जगह खाद बनाने की नहीं है, कचरा सन्ग्रहण के लिए ही जगह है।  उस जगह को नाडेफ नहीं बोला गया है। वैसी जगह गांव में स्वच्छता अभियान  के तहत बनाई गई है। हर सप्ताह बराबर उसकी सफाई होती है। यदि अभी वहां गंदगी है तो और सफाई करवा देंगे। कचरा उठवाने के लिये अभी बोलता हॅू,। वहां कचरा नहीं जलाया जाता है। यदि वहां किसी ने कचरा जलाया इसमें जो भी दोषी होगा उसे नोटिस देकर कार्यवाही की जायेगी। जनपद सीईओ के उक्त कथन भी हवा में ही जुल रहा है। क्योंकि वहां कचरा जलाया जा रहा है और यह वाकया पॉच दिन पूर्व ही हुआ है।

शिकायतकर्ता की जुबानी-
शिकायतकर्ता परितोष ताम्रकार ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की बेशर्मी और इनकी हठधर्मिता देख रहे है। ये सफाई के नाम पर बड़ी बड़ी डींगे हांकेंगे। पर स्वच्छता अभियान के नाम पर काम भी नहीं करेंगे। दो दिन पूर्व भी कचरे में आग लगाई इसके सबूत के तौर पर इनको सीसीटीवी बताने जाओ तो जिम्मेदार अधिकारी सिरे से खारिज कर देंगे। इनको हमारी पीड़ा से कोई मतलब ही नहीं है। श्री ताम्रकार ने बताया कि 181 पर शिकायत करो तो जनपद के अधिकारी कर्मचारी उनको गुमराह कर बोल देंगे कि कोई आग नहीं लगती। ग्राम पंचायत सचिव को जानकारी है लगातार कचरा जला रहे है तो यही माना जाएगा कि उनके संरक्षण में ही गंदगी फैल रही है और कचरा जलाया जा रहा है। सभी जिम्मेदारो से बात करो तो बोल देंगे कचरा प्वाइंट है , आग कोई लगा देता होगा। इससे लगता है कि  इन सभी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों को ना तो कचरे वाली जगह इनको हटवाना है और ना ही कचरा उठवाना है । अधिकारियों की अनदेखी से लगता है कि आग भी लगेगी उसमें प्रतिबंधित डाइपर,  सैनिटरी पैड भी डालेंगे और जलाएंगे। ये लोग रहवासियों को बीमारी की गिरफ्त में डाल रहे है। जिसके जवाबदार समस्त जिम्मेदार लोग है। 

रहवासी परेशान-
निजी प्लाटो में पसर रही गंदगी, नगरपालिका जानबूझकर भी है अंजान
ऐसे में कैसे स्वच्छता की पायदान चढ पायेगा नीमच शहर
नीमच। नगरपालिका स्वच्छता के नाम पर बडी बडी बाते करती है लेकिन जमीनी धरातल पर हालत बदतर नजर आते है। ऐसे में कैसे नीमच शहर स्वच्छता के उच्च पायदान पर आ पायेगा। बात करे शहर में निजी प्लाट मालिको के लापरवाही की तो उनके द्वारा प्लाट लेकर बाउण्ड्रीवाल बनाकर खाली छोड़ दिये जाते है जिससे उसका आने जाने वाले शौचालय व मूत्रालय के उपयोग के साथ गंदगी फैकने का स्थान बना देते है जिससे आसपास रहने वाले लोगो का जीना दुभर हो जाता है । जानकारी के बाद भी नगरपालिका के जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे रहते है जिससे हालात बदतर हो रहे हैं।
इन्दिरा नगर के पास वार्ड नं. 08 में स्थित गणेश गार्डन के सामने  निजी  खाली प्लाट है जिसके पॉंच हिस्से हो चुके है उनमें अधिकतर पर प्रिकास्ट की बाउण्ड्रीवाल बना रखी है उसमें दरवाजा भी नही लगा रखा है जिससे आने जाने वाले उसका उपयोग शौचालय व मूत्रालय के लिये कर रहे है और उसमें आसपास क्षेत्रों के रहवासी गंदगी युक्त कचरा डाल रहे है जिससे वहां गंदगी फैल रही है और वातावरण दूषित हो रहा है वहीं मच्छरों की संख्या भारी बड़ रही है।
नगर पालिका को चाहिये कि ऐसे लापरवाही निजी प्लाट मालिक जो अपने प्लाटो को ऐसे ही खुला छोड देते है और उसकी देखरेख नहीं करते है और उनके प्लाटों में गंदगी भरी पड़ी रहती है ऐसे प्लाट मालिको के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना चाहिये ताकि उन्हें सबक मिल सके और ऐसी कार्यवाही करना चाहिये जिससे की उन प्लाटों में गंदगी ना फैल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE