नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च 2025 रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षा ग्रह मंदसौर में प्रातः 09 बजे से आयोजित किया गया है।
अभा पोरवाल युवा संगठन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महामंत्री जगदीश काला, कोषाध्यक्ष पवन मुन्या, मध्यप्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, महामंत्री संजय मुजावदिया, कोषाध्यक्ष धीरज डबकरा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अंकित पोरवाल, प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील डबकरा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष पवन डबकरा, महामंत्री भरत रत्नावत, कोषाध्यक्ष शुभम धनोतिया आदि पदाधिकारी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पधार रहे सम्मानित मुख्य अतिथि मा. न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता (पूर्व न्यायाधीश मप्र उच्च न्यायालय), मुकेश पोरवाल, नीमच (राष्ट्रीय अध्यक्ष पोरवाल महासभा), अध्यक्षता, विशेष अतिथि बंशीलाल गुर्जर (राज्यसभा सदस्य, नई दिल्ली), सुधीर गुप्ता, मन्दसौर (सांसद, लोकसभा), बंशीलाल धनोतिया, नीमच ( संरक्षक पोरवाल महासभा), विपिन जैन (विधायक, मन्दसौर) राजेन्द्र संघवी, देवास (संस्थापक अध्यक्ष अ.भा. पो. युवा संगठन) जगदीश चौधरी, मन्दसौर (अध्यक्ष पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट) सौरभ रत्नावत, मन्दसौर (अध्यक्ष पोरवाल कुटुम्ब सहायक संस्था) मुकेश काला, मन्दसौर (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा.) राजेश सेठिया (अध्यक्ष नगर पंचायत, गरोठ) मुकेश गुप्ता, नाहरगढ ( संरक्षक अ.भा. पोरवाल महासंघ नई दिल्ली) देवीलाल फरक्या, सुवासरा (प्रचार मंत्री अ.भा. पोरवाल महासंघ नई दिल्ली) देवेन्द्र मरच्या, मन्दसौर (एडव्होकेट, समाजसेवी मन्दसौर) मनीष मुजावदिया ठपह ठ, मन्दसौर (राष्ट्रीय उपा. अ. भा. पोरवाल महासभा)नागेश्वर गुप्ता, आलोट (उद्योगमंत्री अ. भा. पोरवाल महासभा) सुनीता मुजावदिया, मन्दसौर (अध्यक्ष पो. महिला महासभा म. प्र.)विनोद पोरवाल (अध्यक्ष- पोरवाल समाज खारवां कलां)शिवनारायण काला (अध्यक्ष- पोरवाल समाज महिदपुर रोड ) प्रकाश डबकरा, पिपलियामंडी (समाजसेवी), नीलकमल राजेशजी मेहता, शामगढ (मण्डल अध्यक्ष भा.ज.पा.) आदि अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 09 बजे अल्पाहार के पश्चात 11 बजे अतिथिगणों के उद्बोधन , दोपहर 01 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा । तत्पश्चात सहभोज के साथ समापन होगा। महासभा मंदसौर जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, युवा संगठन निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया, मप्र अध्यक्ष अशोक पोरवाल, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, राजस्थान अध्यक्ष विकास गुप्ता, गुजरात अध्यक्ष नीलेश रत्नावत तथा जिलाध्यक्ष मंदसौर जगदीश घाटिया नीमच गणेश बटवाल रतलाम कमल पोरवाल देवास अंकित पोरवाल, उज्जैन गौरव मांदलिया, नगर अध्यक्ष मंदसौर रामगोपाल सेठिया सीतामऊ मुकेश कारा खेजड़ीया धर्मेन्द्र धनोतिया आदि ने सभी युवा साथियों समाज जनों से समारोह में पधारने का आग्रह किया।