नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच को पत्र जारी कर पूर्व उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा को जिला पंचायत में अपने प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया है इस नियुक्ति को लेकर के दीपक नागदा के ईष्ट मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दीपक नागदा अब विधायक दिलीप सिंह परिहार की अनुपस्थिति में जिला पंचायत में होने वाली बैठकों में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस नियुक्ति पर दीपक नागदा ने विधायक परिहार का आभार प्रकट किया है।