BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 7:29 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हितग्राहियों को घर पहुंच, टेकहोम राशन प्रदान करें, कलेक्‍टर ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टेकहोम राशन लेने आंगनवाड़ी नहीं आने वाले हितग्राहियों को उनके घर जाकर, टेकहोम राशन प्रदान करें और शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभांवित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग जिले में विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, गतिविधियों की वार्षिक लक्ष्य पूर्ति करने के लिए 31 मार्च 2025 के पूर्व सभी पैरामिटर्स पर कार्य करें, प्रगति बढ़ाए।लक्ष्य पूर्ति नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमान्शु चन्द्राने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पोषण समिति की मासिक बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू, प्रीति संघवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा सहित सभी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियों को कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि वे स्वयं एक-एक आंगनवाड़ी केन्द्र अंर्तगत सभी परिवारों का सर्वे कर सभी हितग्राहियों की प्रविष्टि पोषण ट्रेकर पर दर्ज करवाकर प्रतिवेदन अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार सत्यापित हितग्राहियों को टेकहोम राशन वितरण की समीक्षा के दौरान जिले की परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मनासा परियोजना एवं नीमच ग्रामीण परियोजना में आधार सत्यापित हितग्राहियों को टेकहोम राशन प्रदाय की स्थिति‍ संतोषजनक नहीं पाए जाने पर परियोजना अधिकारी मनासा एवं परियोजना अधिकारी, नीमच ग्रामीण के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नीमच को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना अन्तर्गत द्वितीय प्रसव पंजीकृत हितग्राहियों के लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा के दौरान परिययोजना नीमच शहर एवं रतनगढ़ परियोजना को छोड़कर अन्य परियोजनायें मनासा 56.11 प्रतिशत, जावद 60.60 प्रतिशत, नीमच ग्रामीण 64.28 प्रतिशत तथा रामपुरा 64.54 प्रतिशत न्यूनतम होने के कारण लक्ष्य पूर्ति 31 मार्च के पूर्व करने हेतु कारण बताओं सूचना प्रत्र जारी करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए।

जिला पोषण समिति बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णवने सुझाव दिया, कि वजन मापक यंत्र खराब होने पर अपने स्तर से मरम्मत करवाकर प्रदान करें, साथ ही कन्डम वजन मापक मशीनों की मांग विभाग प्रमुख को प्रेषित करें। उन्‍होने सुझाव दिया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टेकहोम राशन प्राप्त करने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्र पर नहीं आने की दशा में हितग्राहियों को टेकहोम राशन घर पहुंच प्रदान किया जावे तथा शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE