मनासा। कृषि उपज मंडी के सामने सोमवार को कई किसानों ने मंडी गेट लगाकर गेट के सामने हंगामा कर दिया। किसानों का कहना है कि मंडी प्रशासन का नियम है कि नीलामी के लिए लाई गई उपज को मंडी में ही खाली की जाए। किसान दूर दराज से भाड़े से ट्रैक्टर और अन्य साधन कर के मंडी में उपज लाते है। लेकिन मंडी व्यापारी किसानों से सावन कुंड और अपने निजी वेयर हाउस पर उपज खाली करवाते हैं ऐसे में अतिरिक्त भाड़ किसान क्यों भुगते। किसानों ने इसी बात को लेकर मंडी गेट के सामने हंगामा कर दिया। बाद में प्रशासन की समझाइश के गेट खोला गया और उपज नीलाम की गई।