चित्तौड़गढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अभिकर्ता की नियुक्ति एवं जेंडर रेशों ईपी रेशों में सुधार इत्यादि हेतु चितौड़गढ़ विधानसभा (169) में भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक का आयोजन 18 मार्च को रखा गया है।
उपखंड मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बीनू देवल ने बताया की 18 मार्च को सांय 4.15 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, चितौड़गढ़ के ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल अध्यक्ष/ सचिव अथवा विधानसभा स्तर के बूथ लेवल अभिकर्ता-प्रथम को बूथ लेवल अभिकर्ता- द्वितीय की सूची सहित उपस्थित रहने को कहा गया है।